| Sno | Hearing Date | Procceding |
|---|---|---|
| 1 | 01-03-2021 |
आवेदक श्री नुकमदास साहू विडियों कॉफरेंसिग के माध्यम से उपस्थित।
अनावेदक की ओर से श्री राकेश सिंह ठाकुर, सेक्शन ऑफिसर स्वयं उपस्थित। 2. श्री ठाकुर ने दस्तावेजों की छायाप्रतियॉ प्रस्तुत कर जानकारी दी कि वितरण कंपनी द्वारा विद्युत लोकपाल के आदेश दिनांक 07/08/2018 का अनुपालन कर दिया है। 3. इस प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों तथा आयोग के समक्ष उभयपक्षों द्वारा किये गये मौखिक तर्को से यह स्पष्ट होता है कि अनावेदक ने विद्युत लोकपाल के आदेश का परिपालन कर दिया है, परन्तु यह परिपालन एक वर्ष से भी अधिक समय के बाद किया गया है। अनावेदक को चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में लोकपाल अथवा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा जारी किये जाने वाले आदेशों का समय सीमा के भीतर परिपालन करना सुनिश्चित करें। 4. चूंकि अनावेदक ने विद्युत लोकपाल के आदेश का परिपालन कर दिया है अतः इस प्रकरण में आगे कार्यवाही जारी रखना उचित नहीं है। 5. यह प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता है। |
| 2 | 27-02-2021 |
आवेदक की ओर श्री नुकमदास साहू विडियों कॉफरेंसिग के माध्यम से उपस्थित।
अनावेदकगण की ओर से श्री राकेश सिंह ठाकुर, विडियों कॉफरेंसिग के माध्यम से उपस्थित। 2. अनावेदकगण श्री राकेश ठाकुर ने बिल की विस्तृत गणना प्रस्तुत करने हेतु समय की मॉग की। समय प्रदान करते हुए प्रकरण दिनांक 01.03.2021 को अपरान्ह 3ः30 बजे आयोग के समक्ष कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जावे। |
| 3 | 08-02-2021 |
श्री नुकमदास साहू आवेदक स्वयं विडियों कॉफरेंसिग के माध्यम से उपस्थित।
अनावेदकगण अनुपस्थित। 2. अनावेदकगण की अनुपस्थित में प्रकरण में सुनवाई आज नहीं हो सकी। अनावेदकगण को इस आशय का निर्देश जारी किया जावे कि आगामी सुनवाई दिनंाक को स्वतः व्यक्तिगत रूप से आयोग के कार्यालय में प्रकरण से संबंधित समस्त दस्तावेज लेकर उपस्थित रहे। 3. प्रकरण दिनांक 27.02.2021 को अपरान्ह 3ः30 बजे आयोग के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जावे। |
| 4 | 24-12-2020 |
श्री नुकम दास साहू आवेदक स्वयं उपस्थित।
अनावेदकगण अनुपस्थित। 2. आवेदक ने कहा कि मुझे 2018 में दिए गए निर्णय के आधार पर एक साल बाद राशि लौटायी गई और जो राशि दी गई है वह मुझे हुई परेशानी की तुलना में नगण्य है। 3. अनावेदकगण के अनुपस्थित रहने के कारण उनका पक्ष नहीं सुना जा सका। अतः सुनवाई हेतु नई तिथि निर्धारित की जाती है। 4. प्रकरण दिनंाक 08.02.2021 को अपरान्ह 3ः30 बजे सनुवाई हेतु रखा जावे। |
| 5 | 28-11-2020 |
आवेदक अनुपस्थित।
अनावेदकगण की ओर से श्री राजेश सिंह ठाकुर, अनुभाग अधिकारी वीडियो कान्फेरंेसिंग के द्वारा उपस्थित। 2. आवेदक ने ईमेल से आवेदन पत्र प्रेषित कर जानकारी दी कि तबियत ठीक न होने के कारण आज की सुनवाई में वह वीडियो काॅफरंेसिंग के माध्यम से भी उपस्थित होने में असमर्थ है। उसने सुनवाई की तिथि बढ़ाए जाने की प्रार्थना की है। प्रार्थना स्वीकार की गई। 3. प्रकरण दिनांक 24.12.2020 को अपरान्ह 3ः30 बजे आयोग के समक्ष सुनवाई हेतु रखा जावे। |
| 6 | 07-10-2020 |
सुनवाई विडियों काॅफ्रेंसिंग के द्वारा की गई।
श्री नुकम दास साहू आवेदक स्वयं उपस्थित। अनावेदकगण की ओर से श्री राजेश सिंह ठाकुर, अनुभाग अधिकारी उपस्थित। 2. आवेदक श्री नुकम दास साहू ने ई-मेल द्वारा अपने तर्क आज लिखित में प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से उन्हीं तर्को को दोहराया। 3. अनावेदकगण की ओर से जानकारी दी गई कि विद्युत लोकपाल द्वारा किए गए आदेश का अनुपालन कर दिया हैं। ब्याज की राशि उपभोक्ता को दी जानी है उसके संबंध मे उससे बी.पी. नंबर मांगा गया है। 4. अनावेदकगण को निर्देशित किया जाता है कि उनके द्वारा किए गए अनुपालन की विस्तृत जानकारी आगामी सुनवाई तिथि के पूर्व आयोग को उपलब्ध करावे। 5. प्रकरण दिनांक 28.11.2020 को अपरान्ह 3ः30 बजे आयोग के समक्ष सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया जावे। |
| 7 | 25-08-2020 |
आवेदक अनुपस्थित।
अनावेदकगण की ओर से श्री राजेश सिंह ठाकुर, अनुभाग अधिकारी उपस्थित। 2. आवेदक ने ई-मेल से आवेदन प्रेषित कर अपना स्वास्थय अचानक खराब होने की जानकारी देते हुए डाॅक्टर द्वारा दी गई बेड रेस्ट की सलाह के आधार पर प्रकरण की सुनवाई आगे बढ़ाने का निवेदन किया है। निवेदन स्वीकार किया जाता है। 4. प्रकरण दिनांक 07.10.2020 को अपरान्ह 3ः30 बजे आयोग के समक्ष सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया जावे। |
| 8 | 13-08-2020 |
The case was listed for 29.07.2020. Due to COVID-19 lockdown declared by the State Govt., hearing could not be held on the scheduled date.
2. The case be listed for hearing on 10.09.2020 at 3:30 PM. |
| 9 | 10-07-2020 |
आवेदक अनुपस्थित।
अनावेदकगण की ओर से श्री राजेश सिंह ठाकुर, अनुभाग अधिकारी उपस्थित। 2. आवेदक ने वीडियो काॅफरंेसिंग के माध्यम से सनुवाई हेतु अपनी ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई थी जिस पर उसे सुनवाई हेतु लिंक भेजा गया था। आवेदक ने फोन से सूचित किया गया कि इंटरनेट की गड़बड़ी के कारण वह वीडियो काॅफरेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 3. अनावेदकगण की ओर से आयोग द्वारा पिछले सुनवाई को दिए गए आदेश के परिपालन में बिल की विस्तृत गणना प्रस्तुत की। अनावेदकगण को निर्देशित किया गया कि उसकी प्रतिलिपि आवेदक को उपलब्ध करावें। 4. प्रकरण दिनांक 25.08.2020 को अपरान्ह 3ः30 बजे आयोग के समक्ष सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया जावे। |
| 10 | 26-06-2020 |
श्री नुकम दास साहू आवेदक स्वयं उपस्थित।
श्री रबिन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री, अनावेदकगण की ओर से उपस्थित। 2. अनावेदकगण दिनंाक 06.03.2020 को आयोग द्वारा दिए गए आदेश के परिपालन संबंधी संपूर्ण जानकारी व विस्तृत गणना के साथ आगामी तिथि पर उपस्थित हो। 3. प्रकरण दिनांक 10.07.2020 को अपरान्ह 3ः30 बजे आयोग के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जावे। |
| 11 | 03-06-2020 | Commission Order for Hearing on 26.06.2020 at 12:00 PM |
| 12 | 06-03-2020 |
श्री नुकम दास साहू आवेदक स्वयं उपस्थित। श्री रबिन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री, अनावेदकगण की ओर से उपस्थित। 2. अनावेदकगण द्वारा बताया गया कि उन्होने विद्युत लोकपाल के आदेश का अनुपालन कर दिया है। परन्तु, मौखिक रूप से प्रदत्त जानकारी में जो ब्याज की राशि बताई गई है वह उचित प्रतीत नहीं होती। अतः अनावेदकगण संपूर्ण जानकारी व विस्तृत गणना के साथ आगामी तिथि पर उपस्थित हो। 3. प्रकरण दिनांक 25.04.2020 को दोपहर 12ः00 बजे आयोग के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जावे। |